रंगपंचमी पर अवकाश घोषित करने की मांग
जावरा | मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम राहुल धोटे को सौंपा। बताया रंगपंचमी का स्थानीय अवकाश घोषित नहीं किया। जबकि जावरा में रंगपंचमी बड़े स्तर पर मनाते हैं।
अवकाश नहीं होने से स्कूल व कार्यालयों में आने जाने के साथ स्कूलों में भी व्यवधान की संभावना रहती है। संघ ने पिछले साल की तरह इस बार भी एक स्थानीय अवकाश निरस्त कर रंगपंचमी का अवकाश घोषित करने की मांग की। ताकि स्कूल शिक्षक व कर्मचारी भी रंगपंचमी का त्योहार मना सके। संभागीय सचिव जगदीश उपमन्यु, ब्लॉक अध्यक्ष संजय द्ववेदी, सचिव पुखराज सुमन सहित वरदीचंद सोनगरा, नागेश्वर शर्मा, प्रशांत कदम, मो.युनूस जिंदरान, मुकेश कैथवास, महेंद्र त्रिवेदी, अरुणा चौपड़ा उपस्थित रहे।