- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Devotees Along With Mahalakshmi The Goddess Of Wealth Played Holi For Two Hours Flown 1 Quintal Of Gulal
धन की देवी महालक्ष्मी के साथ भक्तों ने दो घंटे तक खेली होली, 1 क्विंटल गुलाल उड़ाया
_photocaption_रतलाम | धन की देवी मां महालक्ष्मी के साथ सोमवार को भक्तों ने होली खेली। भक्तों ने मां महालक्ष्मी की प्रतिमा को गुलाल लगाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद मंदिर परिसर में ही जमकर एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाया। मंदिर समिति ने यहां पांच रंग के 20-20 क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की तो भक्त भी अलग-अलग रंग के गुलाल लेकर आए। गुलाल उड़ाकर होली खेलने के दौरान महिलाओं ने जमकर भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। होली खेलने का यह दौर सोमवार रात 10 बजे शुरू हुआ और रात 12 बजे तक चला। इससे पूरा मंदिर परिसर गुलाल के रंगों से सराबोर हो गया। पंडित संजय पुजारी ने बताया इस मौके पर पंडित गोपालकृष्ण ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी और चने का प्रसाद भी बांटा गया। फोटो | चिंटू मेहता
(संबंधित समाचार पेज 4 पर) *photocaption*