संभागायुक्त ने दिए पुन: जांच के आदेश
रतलाम | आदिवासी विकास विभाग में ऑडिट के नाम पर अधीक्षकों से वसूली की शिकायत के मामले में संभागायुक्त ने पुन: जांच के आदेश जारी किए हैं। अधीक्षकों ने विभाग में ऑडिट के नाम पर वसूली की शिकायत सीएम और प्रभारी मंत्री से की थी। दो साल पहले इसकी जांच करवाई गई थी। जांच से असंतुष्ट होकर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी ने दोबारा जांच की मांग की थी। इस पर संभागायुक्त ने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।