पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बड़नगर से आई फूलों की लड़ियों से हुआ शृंगार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम | कल्याण गुरु चौक भगतपुरी में गुरुवार रात को फागोत्सव और खाटू श्याम भजन संध्या हुई। यहां बाबा श्याम का दरबार सजाया, इत्र व पुष्प वर्षा की, बाबा को भोग लगाया गया। फागोत्सव में उड़ते हुए गुलाल के बीच संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमे।

लखदातार मित्र मंडल हुए कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम के शृंगार के लिए बड़नगर से फूलों की लडिय़ां मंगवाई। कुशालसिंह राठौर रामगंज मंडी (कोटा), रितेश शर्मा उमराबाद बडनगर, रतलाम के शुभम राव, यामिनी सोनी, कपिल अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। देर रात तक चले फागोत्सव में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने संगीतमय भजनों पर बाबा की धुन में थिरकते रहे।

गोपालजी का बड़ा मंदिर में फागोत्सव आज मनेगा- माणक चौक स्थित गोपालजी का बड़ा मंदिर में शुक्रवार को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक फागोत्सव होगा।
खबरें और भी हैं...