पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News Due To Line Shifting And Maintenance Electricity Will Be Shut In Urban And Rural Areas Tomorrow

कल लाइन शिफ्टिंग और मेंटेनेंस के चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली कंपनी रविवार को हाटपिपलिया फीडर पर एबी स्विच रिपेयर कार्य, पॉलीटेक्निक रोड लाइन शिफ्टिंग और कालूखेड़ा फीडर पर मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते दो से चार घंटे बिजली सप्लाय बंद रहेगी।

बिजली कंपनी के डीई एमके मेड़ा ने बताया सेजावता फीडर के गांव टोलखेड़ी, बरखेड़ी, पॉलीटेक्निक कॉलेज रोड, लालाखेड़ा, बड़ावदा फीडर से जुड़े झंडा चौक, हाट बाजार, सदर बाजार, कुमारी मोहल्ला, बलाई मोहल्ला, मालीपुरा, नई आबादी, सेठों की गली सहित बड़ावदी, हनुमंतिया, ललियाना, सेसलाखेड़ी, थडौदा, गडगडिया, ठिकरिया, राजाखेड़ी, उकेडिया, रेवास, लसुडिया फीडर के गांव मुंडला, परवल, खजुरिया में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाय बंद रहेगी। वहीं कालूखेड़ा फीडर के गांव मुंडलाराम, तालीदाना, शक्करखेड़ी, रियावन, नवेली, चिपिया, कंसेर, सेमलिया मजरा, चिकलाना, बरखेड़ी, झातला, भैंसाना, रानीगांव फीडर के गांव मावता, महेंद्रनगर, रिछादेवड़ा फीडर के गांव नवेली, भाटखेड़ा, बागिया, सेमलखेड़ी, रिछादेवड़ा, रणायरा, मामटखेड़ा फीडर के गांव भीमाखेड़ी, रसूलपुर में बिजली सप्लाय सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाय बंद रहेगी। बडायला चौरासी फीडर के गांव हसनपालिया, हल्दुनी, लुहारी, अरनियागुर्जर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाय बंद रहेगी। रतलाम नाका फीडर के इंडस्ट्रीयल एरिया, रतलाम नाका, पिपलौदा रोड, पटेल नगर, प्रताप नगर, नित्यानंद धाम, शिक्षक नगर, चौपाटी, सांवरिया कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, तिलक नगर, गुरुनानक मोहल्ला, स्टेशन रोड, इकबाल गंज, पुलिस थाना आदि इलाकों में दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक बिजली सप्लाय बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...