- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Election Marks Received Candidates Will Be Able To Withdraw Their Names By Tomorrow
चुनाव चिह्न मिले, कल तक नाम वापस ले सकेंगे प्रत्याशी
{27 मार्च को 10 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी
{ओपन कैटेगरी के 13 तो महिला के 6 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए
रेलवे जेसी बैंक डायरेक्टर महिला-पुरुष पद के लिए होने वाले चुनाव की अब हलचल तेज हो गई है। बुधवार काे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए गए हैं। इधर, प्रत्याशी भी अब चुनाव प्रचार के लिए अपना दम-खम लगा रहे हैं।
डायरेक्टर के दो पद के लिए जेसी बैंक के चुनाव 26 मार्च को होना है। मतदान सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होंगे। 27 मार्च को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके बाद शाम को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में अब चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। इसी बीच सोमवार को ओपन कैटेगरी के 13 उम्मीदवार तो महिला कैटेगरी के 6 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए गए। अब 13 मार्च को नामांकन फॉर्म वापस लेने का अंतिम दिन है। नामांकन दोपहर 2 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद चुनाव के लिए उम्मीदवार की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
ये मिले चुनाव चिह्न
नाम चुनाव चिह्न
अशोक तिवारी एरोप्लेन
बनवारी लाल मीणा ट्रैक्टर
हरीश चांदवानी बेग
महेंद्रसिंह गौतम घर
मुकेश कुमार मीणा मोटर कार
प्रमोद कुमार व्यास कबूतर
प्रशांत पांडे किताबें
रामप्रसाद बकेट
रणधीरसिंह गुर्जर ड्रम
सुनिल वासुदेव चतुर्वेदी मोटर साइकिल
नाम चुनाव चिह्न
सुरेंद्रसिंह राव ताला-चाबी
विमलकुमार सिंह फ्लावर पोट
वाजिद हुसैन खान कैप
महिला कैटेगरी
इंदु सिन्हा कूकर
खुशबू ननावरे कम्प्यूटर
नीलम कौर टॉर्च
रणजीत मनीष वैष्णव रिक्शा
संध्या यादव माइक्रोस्कोप
सरस्वती बेन आयरन
सरकारी कार्यालयों में पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने बुधवार को जनसंपर्क किया। निर्दलीय प्रत्याशी अशोक राधेश्याम तिवारी ने इलेक्ट्रिक पावर, गैंग कर्मचारियों, रेलवे अस्पताल, डीआरएम में कर्मचारियों से मुलाकात की। प्रकाश व्यास, आशीष नागदे, देवकीनंदन भारद्वाज, अशोक उपाध्याय, अशोक तवर, सुनील व्यास, सुरेश नायर मौजूद थे।