काउंटर पर महीने भर बिजली बिल जमा होंगे
बिजली कंपनी के बिल भुगतान काउंटर इस महीने अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। उपभोक्ता पूरे महीने अपना बकाया बिल जमा करा सकेंगे। एमडी विकास नरवाल ने बताया वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होने से जिलों में पूरे महीने काउंटर खुले रहेंगे। उपभोक्ता काउंटर पर पहुंच अपना बकाया बिल जमा करा सकते हैं। इसके साथ ही उपभोक्ता अपने घर से ही मोबाइल, टेबलेट, लैपटाप, कम्प्यूटर की मदद से भी पेटीएम, फोन पे, गुगल पे, एयरटेल मनी के अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं। घर बैठे बिजली बिलों का भुगतान करने पर प्रति बिल 5 से 20 रुपए तक की केशलैस छूट दी जा रही है। उपभोक्ता केसलेस भुगतान करें।