डोंगरानगर व आसपास आज बंद रहेगी बिजली
रतलाम | बिजली कंपनी रविवार को विरियाखेड़ी उपकेंद्र के आसपास के क्षेत्रों में आईपीडीएस योजना में बिजली की लाइन डालेगी। इससे डोंगरानगर, सागोद रोड, ईश्वरनगर, राम रहिम नगर एवं आसपास के इलाकों की बिजली सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
मुंदड़ी एवं आसपास के इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली- बिजली कंपनी रविवार को मुंदड़ी लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इससे मुंदड़ी, उनी, मोहनपाड़ा, मकोड़िया, लालगुवाड़ी, पलास, भेसाखादन, खारी, सोलंकीपाडा, गुर्जरपाडा, कालूखेड़ी, कुआझागर, जुलवानियापाड़ा, कलमोड़ा, आलनिया, कोलबाखेड़ी, सिमलापाडा, घोड़ाखेड़ा, लखनगढ़, मांगरोल, तीतरी, खिमपाडा, नमकीन क्लस्टर एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।