सकरावदा एवं आसपास कल बंद रहेगी बिजली
रतलाम | बिजली कंपनी बुधवार को सैलाना-शिवगढ़ बिजली लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इससे अडवानिया, धभाईखेड़ी, केदारगढ़, भेरूघाटा, पीपलीपाड़ा, अमलापाड़ा, रामगढ़, बोरखेड़ा, मऊड़ीपाड़ा, सकरावदा, लखनपुरा, माधवपुरा, नारायणगढ़, खाकराकुड़ी, भूरी घाटी एवं आसपास के गांवों की बिजली दोपहर 1 से शाम 5 बजे के बीच बंद रहेगी।