एम्पलाइज यूनियन के डमी उम्मीदवार ने नाम वापसी की
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (वेरेएयू) समर्थित डमी उम्मीदवार हरीश चांदवानी ने गुरुवार को नाम वापस ले लिया है। चांदवानी ने 6 मार्च को नामांकन दाखिल किया था। स्थापना विभाग को दिए पत्र में उन्होंने कारण व्यक्तिगत बताया है। इस तरह महिला व पुरुष डायरेक्टर के दो पदों के लिए हो रहे चुनाव के मैदान में 18 उम्मीदवार रह गए हैं। फार्म की जांच हो चुकी है।
शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच नाम वापसी के बाद शाम 6 बजे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 26 मार्च को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चलेगा। मंडल के 13686 कर्मचारी भाग लेंगे। इसके लिए मंडल में 33 मतदान केंद्र बनाए हैं। 27 मार्च को सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।