पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क किनारे गुमटियों से बढ़ा अतिक्रमण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां गुमटियां नहीं लगी हो। अधिकतर गुमटियां रसूखदारों की है। प्रशासन भी इन्हें हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है। अतिक्रमण बढ़ रहा है। निजी स्वार्थ के चलते लोग गुमटी रख कर उसे किराये पर चढ़ा देते हैं। राजनेता भी इन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

नगर के तहसील, जनपद पंचायत, स्टेशन, कारगिल चौराहा, आगर बायपास, कृषि विभाग, पुलिस थाना, मंडी समिति कार्यालय, नगरपरिषद, बस स्टैंड, संजय चौक, बड़ौदा रोड, शंकर मंदिर मार्ग, नागेश्वर मार्ग पर गुमटियां लग रही है। सरकारी जगहों पर भी गुमटियां रखकर अतिक्रमण हो रहा है। व्यापारियों की माने तो गुमटियां अधिक होने के कारण व्यापार-व्यवसाय को नुकसान पहुंच रहा है। गुमटियां लगाकर अतिक्रमणकर्ता सड़कों को संकरी कर रहे हैं। व्यापारियों की शिकायत पर प्रशासन कार्रवाई करता है तो नेता उनके गरीब होने की दुहाई देने लगते हैं। स्थायी हल निकालने के लिए प्रशासन हॉकर जोन नहीं बना पाया। हाथ ठेला या फेरी वालों के नाम पर बनी फूड जोन में दुकान की कीमत एक लाख होने के कारण उनकी पहुंच से दूर है। व्यापारी मुकेश कामरिया, द्वारका पोरवाल ने बताया प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर हम दुकानदारों को परेशान करता है, लेकिन सड़कों पर मनचाही जगह पर अतिक्रमण करने वाले गुमटीधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करता। व्यापारी सचिन भलवारा ने कहा कि संजय चौक का सौंदर्यीकरण भी अतिक्रमण की चपेट में आने से सुंदरता खो रहा है। एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी ने कहा नगर में अतिक्रमण कर गुमटियां लगातार लगाई जा रही है। जल्द ही उन्हें चिह्नित कर हटाया जाएगा या अन्यत्र विस्थापित करने की संभावना तलाशेंगे।

सड़क किनारे गुमटियां रखकर हो रहा अतिक्रमण।
खबरें और भी हैं...