पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंप लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावरा | गांव ऊणी में मलेनी नदी समीप पंप लगा रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। ऊणी निवासी अजीज पिता रसूल शाह सोमवार को मलेनी नदी समीप खेत पर पंप लगा रहा था। तार में कट होने के कारण करंट का झटका और वह नदी में जा गिरा। लोगों ने उसे बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल जावरा लाए। जहां डॉ. करीमउल्लाह ने मृतक घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा।

हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिरे- जावरा | नगर के मंशापूरण रोड पर मॉडल स्कूल गेट के सामने सोमवार रात करीब 8.20 बजे हाइटेंशन लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। मंदिर के पास में ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट होने से हादसा हुआ। शुक्र है उस समय रोड पर कोई नहीं था। समाजसेवी शिवेंद्र माथुर ने बताया तार टूटकर गिरने की सूचना बिजली कंपनी और फायर ब्रिगेड को दी। बिजली कंपनी का अमला पहुंचा सप्लाई बंद की।
खबरें और भी हैं...