- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Fear Of Corona Virus In Woman Came From Jaipur Now To Be In Home Isolation
महिला में कोरोना वायरस की आशंका, जयपुर से आई थी, अब होम आइसोलेशन में रहना होगा
जिला अस्पताल में बुधवार को एक महिला में काेरोना की संभावना को लेकर आइसोलेशन वार्ड में रखा। महिला तीन दिन पहले ही जयपुर से रतलाम आई थी। आइसाेलेशन वार्ड में महिला की जांच की गई, हालांकि डॉक्टर ने कोरोना वायरस से इनकार किया है। उनके मुताबिक महिला को सिर्फ पूछताछ के लिए आइसोलेशन वार्ड में लाए थे, अब हमने घर पर रहने की सलाह दी है।
जिला अस्पताल प्रबंधन सहित प्रशासनिक अधिकारियों में बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे उस वक्त हलचल मच गई, जब सूचना मिली कि आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोना वायरस के मरीज को भर्ती किया गया है। यह महिला रतलाम की रहने वाली थी जो खांसी होने के कारण अस्पताल आई थी। डॉ. पवन शर्मा ने महिला का चेकअप किया, जब पूछताछ में महिला ने बताया कि वह जयपुर से 9 मार्च को ही रतलाम लौटी है तो डाॅक्टर सतर्क हो गए। महिला को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया। इधर, एपेडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद प्रजापति को फोन पर सूचना दी गई। डॉ. प्रजापति ने सुरक्षा किट पहनकर मरीज से पूछताछ की।
थर्मल स्कैनर सहित अन्य साधनों से मरीज की जांच की गई। आरएमओ डॉ. रवि दीवेकर, मेडिकल कॉलेज के डॉ. दीपक नागर, डॉ. पवन शर्मा ने भी महिला की जांच की। जांच के बाद महिला की सेहत ठीक होने पर होम आइसाेलेशन दिया गया।
किसी विदेशी से नहीं मिली महिला
डॉ. प्रमोद प्रजापति, एपेडिमियोलॉजिस्ट
वॉच किया तो स्थिति स्टेबल