सीवरेज में भराव, ट्राले धंसे
रतलाम | शुक्रवार रात 10.40 बजे काजीपुरा मुख्य रोड पर रेत से भरे ट्राले के दो पहिए सीवरेज लाइन डालकर किए गए भराव में धंस गए। कांग्रेस की यास्मीन शेरानी ने बताया कुछ दिन पहले ही यहां सीवरेज की मुख्य लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। इसके बाद ठीक से मरम्मत नहीं की। दोपहर को भी इसी रोड पर एक ट्रक फंस गया था। शेरानी ने सीवरेज के काम चल रही लापरवाही की शिकायत कलेक्टर को भी कर दी है।