पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Fir Will Be Filed Against 5 Fraudulent Chit Fund Companies And Its 47 Personnel

धोखाधड़ी करने वाली 5 चिटफंड कंपनियों व उसके 47 कर्मियों पर एफआईआर होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोगों की धोखाधड़ी करने वाली 5 कंपनियों व उनके 47 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। यही नहीं इन कंपनियों को संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। यह आदेश कलेक्टर रुचिका चौहान ने जारी किए हैं।

सांई प्रकाश प्राॅपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड जयपुर, सरल इंडिया एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड उदयपुर, श्रीराम ग्रुप आफ कंपनी नोएडा तथा आरोग्य धनवर्षा ग्रुप आॅफ कंपनीज लिमिटेड उज्जैन, सनशाइन इंफ्राबिल्ड काॅर्पोरेशन लिमिटेड नई दिल्ली के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने लिखा है। इसमें बताया गया है कि धोखाधड़ी में इन पांचों कंपनियों के 47 अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसमें इन कंपनियों व अधिकारियों-कर्मचारियों की संपत्ति की भी कुर्क की जाएगी। एफआईआर के लिए पुलिस प्रशासन को लिखा गया है।

चार जिलों के 61 लोगों ने की शिकायत - रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, धार के 61 लोगों ने इन चिटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों ने विभिन्न योजनाओं के नाम पर रुपया लिया लेकिन वापस लौटाया नहीं।

ये भी कमियां मिलीं कंपनियों में

{कंपनियों ने सेबी व रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से विधिवत अनुमति प्राप्त नहीं की।

{कंपनियों ने झूठे वादे कर लोगों से करोड़ों रुपयों का निवेश करवाया।

{लोगों का रुपया वापस करने में कंपनी लगातार देरी कर रही है।

{कंपनी के जिम्मेदार सूचना के बाद भी डेढ़ साल कोर्ट के सामने हाजिर नहीं हो रहे हैं।
खबरें और भी हैं...