बाड़े में रखे कंडाें में लगी अाग, घर का सामान जला
_photocaption_नेतावली | गांव गोंदीधर्मसी की नई आबादी में एक घर के पीछे रखे कंडों में अचानक आग लग गई। लोगों ने कुएं की मोटर चालू कर व खेर से पानी डालकर आग पर काबू पाया। बाबूलाल दडिंग ने बताया मैं जावरा गया हुआ था। प|ी मजदूरी पर गई हुई थी। ग्रामीणों ने सूचना दी कि मेरे घर पर आग लगी है। जाकर देखा तो बाड़े में रखे कंडों में आग लगी थी। लोहे के चद्दर, पाइप, इंगल व कपड़े सहित अन्य सामान जल गया। करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। मौजा पटवारी दिनेश पटवारी ने बताया पंचनामे के प्रतिवेदन के आधार व नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।*photocaption*