पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में मई तक 3 अतिरिक्त कोच लगेंगे
रतलाम | ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की संख्या देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच लगाना शुरू किए हैं। इनमें 59341/42 नागदा-बीना-नागदा, 59317/18 नागदा-उज्जैन-नागदा, 59345/46 रतलाम-नागदा-रतलाम, 59353/54 नागदा-उज्जैन-नागदा और 59306/07 इंदौर-उज्जैन-इंदौर पैसेंजर शामिल हैं। ये कोच 30 मई तक लगेंगे।
आज बदल मार्ग से चलेगी ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस - अलीपुरद्वार मंडल में ब्लॉक के कारण 13 मार्च को ओखा से चलने वाली 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस न्यू कूचबिहार, न्यू कूच बिहार डी स्टेशन से होकर चलेगी।