जन्म कल्याण दिवस पर सोने-चांदी के वर्क से होगी अंगरचना
स्वास्थ्य शिविर आज
बड़ावदा | मुनिराज श्रीजयशेखर विजयजी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि 19 मार्च को मनाई जाएगी। पुखराजमल सकलेचा, डॉ. प्रदीप बाफना ने बताया रविवार को शिविर महावीर जैन मांगलिक परिसर में लगेगा। 17 व 18 मार्च को जैन आदिनाथ मंदिर एवं नूतन संभवनाथ मंदिर पर अट्ठारह अभिषेक किया जाएगा। 19 मार्च को सुबह नवकारसी व भक्ति कार्यक्रम होगा।
रतलाम | जैन समुदाय के पहले तीर्थंकर ऋषभदेव परमात्मा का जन्म कल्याण 16 मार्च को मनाया जाएगा। प्राचीन बिबड़ौद तीर्थ में श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई श्रीसंघ व ऋषभदेव केसरीमल जैन श्वेतांबर पेढ़ी ट्रस्ट और श्री पार्श्वनाथ सेवा समिति द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री केसरियानाथ तीर्थ व्यवस्था कमेटी पहली बार सोने-चांदी वर्क से परमात्मा की अंगरचना लाभार्थी परिवार दशरथ अशोक पोरवाल परिवार द्वारा की जाएगी। दोपहर में स्नात्र पूजा होगी और शाम को भक्ति का आयोजन हुआ। 16 मार्च परमात्मा का जन्म कल्याण महोत्सव होगा। पारसमल भंडारी ने बताया अभा जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ द्वारा पहले तीर्थंकर ऋषभदेव परमात्मा के जन्म कल्याण के अवसर पर वरघोड़ा निकाला जाएगा।