पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चरित्र निर्माण प्रदर्शनी का अवलोकन कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_रतलाम | शहर में आई अभा प्रदर्शनी बस अभियान के तहत इप्का फैक्टरी के श्रमिकों, ठेकेदार, मैनेजमेंट स्टाफ और जेल में प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया गया। युवा वर्ग को चरित्र निर्माण, साहस, भय के मुक्त रहना, टेंशन से फ्री सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी गई। ब्रह्माकुमारिज व युवा विंग द्वारा आयोजित अभा प्रदर्शनी बस अभियान का भारत भ्रमण कर शुक्रवार को शहर में पहुंची। शनिवार को इप्का फैक्टरी में अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। यहां फैक्ट्री के श्रमिकों, ठेकेदारों, मैनेजमेंट स्टाफ ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में जर्मनी से आए ब्रह्माकुमार रेनर बर्थ व अभियान के सदस्यों ने विशेष कर युवा वर्ग में चरित्र निर्माण, साहस, भय से मुक्त रहना, टेंशन से फ्री आदि विषयों के बारे में बताया। इसके बाद जिला जेल में बस प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया। इसमें विशेष कर युवा वर्ग में अपराध बोध, हिंसात्मक विचार, तमोप्रधान वातावरण से कैसे बचा जा सके तथा अच्छे समाज के निर्माण में हमारी सकारात्मक भूमिका कैसे रहेगी सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी। ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों के अनुभव द्वारा समाधान व बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा 400 कैदियों ने ली।*photocaption*
खबरें और भी हैं...