अधर में सरकार, प्राेजेक्ट भी अधर में
ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाते ही जिले की राजनीति भी बदलेगी। जावरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे केके कालूखेड़ा गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस से इस्तीफा देंगे और 100 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ज्वाइन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के सचिव निमिष व्यास ने इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने लिखा है सिंधिया जहां, हम वहां। इन दोनों बड़े नेताओं के भाजपा में जाने से जिले में राजनीति के नए समीकरण बनेंगे। सबसे ज्यादा स्थिति जावरा विधानसभा क्षेत्र प्रभावित होगा। सरकार बदलने के कयास सच होते हैं तो जिले की कई योजनाओं पर ब्रेक लगेगा तो भाजपा सरकार के आने पर रुके पड़े बड़े प्रोजेक्ट में गति भी आएगी।
लोकल साइड इफेक्ट : केके सिंह के भाजपा में जाने से भाजपा मजबूत होगी क्योंकि उनके साथ कार्यकर्ता भी जाएंगे। वे प्रतिद्वंद्वी रहे डॉ. राजेंद्र पांडेय के साथ खड़े रहेंगे।
असमंजस : कर्जमाफी- जिले में 1 लाख 39 हजार में से 64 हजार का ही कर्ज माफ हो पाया है। शेष असमंजस में हैं।
सस्ती बिजली को लेकर- सरल बिजली बिल योजना में 100 यूनिट तक की खपत पर 100 रुपए बिल ही दिया जा रहा है। अब लोगों को योजना बंद होने की आशंका है।
जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कालूखेड़ा कार्यकर्ताओं संग आज भाजपा ज्वाइन करेंगे, प्रदेश सचिव व्यास का इस्तीफा
कांग्रेसियों ने राममंदिर चौराहे पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला ़जलाया, जिस पर गद्दार लिखा था। पूर्व पार्षद राजीव रावत के नेतृत्व में इस दौरान महेन्द्र पोरवाल, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाया
पीएम मोदी का पुतला जलाया
सिंधिया के भाजपा में जाने पर कोर्ट चौराहे पर कांग्रेसियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का फोटो जलाया तो मोदी का पुतला भी फूंका।
कांग्रेस की कांग्रेस जाने
के सिंह कालूखेड़ा का कहना है हम सिंधिया के नेतृत्व में पार्टी लाइन का काम करेंगे। कांग्रेस में मैदान खाली होने पर कहा कांग्रेस की अब कांग्रेस जाने।
राजनीतिक हैसियत -केके सिंह के बड़े भाई महेंद्रसिंह कालूखेड़ा 6 बार विधायक, दो बार मंत्री व एक बार सांसद रहे। 2013 में जावरा से कांग्रेस ने यूसुफ कड़पा को टिकट दिया। 2018 में केके सिंह लड़े।
राजेश भरावा,
जिलाध्यक्ष- कांग्रेस
राजेंद्रसिंह लुनेरा,
जिलाध्यक्ष -भाजपा
जो सिंधिया कहेंगे वही करेंगे
24 साल से कांग्रेस से जुड़े प्रदेश कांग्रेस के सचिव निमिष व्यास ने बताया ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस पार्टी में उपेक्षा हो रही थी। मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और जहां सिंधिया रहेंगे, वहां हम रहेंगे।
राजनीतिक हैसियत : दो बार पार्षद रहे, एक बार कांग्रेस से व एक बार निर्दलीय। नगर निगम चुनाव में अहम भूमिका रहेगी।
राज्य में सरकार बदली तो अटक सकते हैं ये प्रोजेक्ट
1. एयरपोर्ट : प्रदेश सरकार ने हाल ही मेें शहर की बंजली हवाई पट्टी को एयरपोर्ट व एयर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में विकसित करने के तैयारी शुरू हो हुई है। यह काम रुक सकता है।
2. टेक्सटाइल गारमेंट पार्क : भाजपा सरकार ने जावरा में फूड प्रोसेसिंग पार्क स्वीकृत किया था लेकिन कांग्रेस ने आते ही इसे गारमेंट एण्ड टेक्सटाइल पार्क में बदल दिया।
अगर सरकार बदली तो गति पकड़ सकते हैं ये प्रोजेक्ट
1. मेडिकल कॉलेज में मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल - मेडिकल कॉलेज शुरू हुए डेढ़ साल गया है लेकिन इसमें मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल शुरू नहीं हो पाया है जबकि बिल्डिंग काॅलेज के साथ ही बन गई थी। यह प्रोजेक्ट गति पकड़ेगा।
2. गोल्ड कॉम्प्लेक्स -शहर के सराफा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम के सामने गोल्ड कॉम्प्लेक्स बनना है। कांग्रेस सरकार बनते ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जिला प्रशासन की बैठकें होना तक बंद हो गई हैं।
3. रिंग रोड - बंजली फंटे से मांगरोल तक टू लेन बनने से रिंग रोड पूरा होना है लेकिन इसका ठेका होने के बाद इसकी डेडलाइन भी खत्म हुए महीनाभर हो गया है लेकिन यह रोड नहीं बन पा रहा है। अब इसका रास्ता साफ होगा।
निमिष व्यास
केके सिंह