जीआरपी जवानों ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी को बचाया
रतलाम | ओल्ड रेलवे कॉलोनी में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी जयप्रसाद निकोलस के घर में शुक्रवार दोपहर में आग लग गई। जीआरपी चौकी जवान रामप्रसाद नागर तत्काल सूचना पर पहुंचे तो पता चला मकान पर ताला लगा था। तब तक परिवार आया और ताला खोला तो जीआरपी जवान नागर ने घर में घुसकर आग बुझाई और निकोलस को बचाया।