रतलाम | श्री गुर्जर समाज ने भगवान देवनारायणजी के जन्मोत्सव पर बुधवार को शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में घोड़े, बग्घी के साथ समाज के 800 से अधिक लोग शामिल हुए। त्रिपोलिया गेट से शुरू शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई धभाईजी का वास स्थित देवनारायण मंदिर पर पहुंची। महाआरती के बाद भंडारा हुआ। शोभायात्रा का मंच के माध्यम से अलग-अलग संगठन एवं संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में गोविंद काकानी, अनिल सोनी, सतीश भारती, जनक नागल सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई धभाईजी का वास स्थित देवनारायण मंदिर पर पहुंचेगी, जहां महाआरती के बाद भंडारा होगा।
शोभायात्रा में नाचते हुए समाजजन।