पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News Gulaal Trend On Holi Avoiding Pucca Colors 30 Reduced Market Some Youth Limited To Social Media

होली पर गुलाल का ट्रेंड, पक्के रंगों से परहेज, 30 % घटा बाजार, कुछ युवा सोशल मीडिया तक सीमित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

30 साल पहले होली खेलने का क्रेज इतना था कि लोग 10 दिन पहले तैयारी में जुट जाते थे। अब समय व सामाजिक बदलाव के साथ ट्रेंड भी बदल रहा है। पहले शुभ मुहूर्त में एकसाथ सभी जगह होलिका दहन होता था, अब सभी अपनी-अपनी सुविधा अनुसार होलिका दहन कर रहे हैं। गीले रंग की जगह सूखे रंगों ने ली है। कुछ युवा सोशल मीडिया तक सीमित रह गए हैं। पहले होली सामान्य तरीकों से जलाई जाती थी, अब प्रांगण सजे है और होली के चारों तरफ रंगोली बनाई गई।

सोमवार को होलिका दहन के साथ ही होली पर्व शुरू हुअा। नगर में 45 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। शीतला माता मंदिर परिसर में मुख्य होलिका दहन रात काे शुभ मुहूर्त में हुआ। मंगलवार को धुलेंडी मनेगी। रंगोत्सव के लिए हर वर्ग तैयार है लेकिन बदलते ट्रेंड का असर बाजार में देखने को मिला। इंदर गांधी ने बताया 30 फीसदी लोग गिली होली और 70 फीसदी लोग सूखी होली खेलने का शौक रखते हैं। इसका असर बाजार में दिख रहा है। जहां होली के तीन दिन पहले रंगों की दुकानें सज जाती थी, इस बार नाममात्र की दुकानें सजी। दुकानों पर पहुंचकर लोग बच्चों के लिए शौकियाना पिचकारी तो ले रहे हैं लेकिन खुद हर्बल गुलाल की मांग कर रहे हैं। पक्के कलर कुछ युवा वर्ग लेते हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार ग्राहकी कमजोर है। नगर में धुलेंडी से ज्यादा रंगपंचमी मनाई जाती है, ऐसे में आगामी दिनों में ग्राहकी बढ़ने की उम्मीद है।

झरादेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जलेगी चूल

महिदपुर रोड | नगर सहित ग्रामीण अंचल में धुलेंडी जमकर खेली जाएगी। झरादेश्वर महादेव मंदिर झरावदा में मंगलवार को चूल का आयोजन होगा। जहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने पर अंगारों पर से गुजरेंगे। 11 शिवभक्त चूल से गुजरकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे। पोरवाल समाज मंदिर में सोमवार को पोरवाल महिला मंडल की महिलाओं ने फागोत्सव मनाया। बस स्टैंड स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में भी फाग गीतों के साथ होली खेली गई।

नया मालीपुरा स्थित बालाजी मंदिर परिसर में रात 11.30 बजे होलिका दहन में उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...