पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Gurjar Samaj And Jayas Activists Face To Face Shouting Slogans After Rallies For Comments On Facebook

फेसबुक पर कमेंट्स को लेकर रैली निकलने के बाद गुर्जर समाज और जयस कार्यकर्ता आमने-सामने, नारेबाजी-धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम से फोर्स लेकर पुलिस अधिकारी शिवगढ़ पहुंचे

फेसबुक पोस्ट पर शुक्रवार दोपहर को किए कमेंट्स के बाद शिवगढ़ में शाम करीब 7 बजे जयस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। नारेबाजी से आक्रोशित गुर्जर समाज के लोग भी थाने पहुंचे। थाना प्रभारी दर्शना मुजाल्दा ने जयेश कार्यकर्ताओं को थाना परिसर में रोका। गुर्जर समाज के लोग थाने से निकलकर शिवगढ़ चौराहे पर इकट्ठा हो गए। उधर कार्यवाही की मांग करते हुए जयस कार्यकर्ताओं ने शिवगढ़ थाने में धरना दे दिया। जानकारी मिलने पर रतलाम से एएसपी इंद्रजीतसिंह बाकलवार, आरआई खिलावनसिंह कंवर, एसडीओपी मानसिंह चौहान फोर्स लेकर शिवगढ़ पहुंचे। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद रात 11 बजे स्थिति सामान्य हुई।

जयस के कमलेश्वर डोडियार ने बताया दोपहर करीब 2.30 बजे उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी कि ‘मैं बाजना जा रहा हूं। साथ चलना हो तो संपर्क करें।’ इस पर शिवगढ़ के महेश सोनी और लक्ष्मण गुर्जर ने जातिसूचक कमेंट्स किए। शाम करीब 7 बजे शिकायत करने थाने पहुंचे तो उनके लोग भी आ गए और नारेबाजी की। विवाद में हमारे कार्यकर्ताओं की मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। घटना की शिकायत पुलिस से की है। दूसरे पक्ष के महेश सोनी ने बताया फेसबुक पोस्ट पर उन्होंने कमेंट्स किया था कि क्षेत्र में धर्मांतरण की गतिविधि चल रही है। आपके संगठन को इस पर ध्यान देकर काम करना चाहिए। इसके बाद लक्ष्मण गुर्जर ने भी कमेंट्स किया जिस पर जयस कार्यकर्ताओं ने गुर्जर समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। शाम को जयस कार्यकर्ताओं ने शिवगढ़ में रैली निकाली। रैली में गुर्जर समाज और व्यापारियों के खिलाफ नारेबाजी हुई जिससे आक्रोशित होकर लोग शिवगढ़ थाने पहुंचे। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया तो चले गए। मारपीट या तोड़फोड़ नहीं हुई।

एसडीओपी मानसिंह चौहान ने बताया फेसबुक पोस्ट पर कमेंट्स को लेकर विवाद हुआ है। तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई, दोनों तरफ से नारेबाजी हुई है। समझाने के बाद दोनों पक्ष चले गए हैं। शिकायत की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

शिवगढ़ थाने में धरने पर बैठे जयस कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...