- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Tal News Mp News Gwalior Short Circuit Fire In Hospital Patient And Attendant Escaped From Bed
ग्वालियर : अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, मरीज और अटेंडेंट बेड छोड़कर भागे
ग्वालियर | कमलाराजा चिकित्सालय के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार नियाेजन वार्ड के सामने सोमवार काे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देखकर वार्ड में भर्ती मरीज और उनके अटेंडेंट बाहर की ओर भागे। सुरक्षा कर्मियों ने केआरएच की बिजली सप्लाई बंद कराकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग पर फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही काबू पा लिया गया। जहां शॉर्ट सर्किट हुआ, उसके पास से सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम की लाइन गुजरी है। गनीमत रही कि इस लाइन तक आग नहीं पहुंची। अगर एकसा हाेता ताे हादसा बड़ा हाे सकता था।