- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Rojana News Mp News Hanuwantia Will Be Closed On Holi And Rangpanchami To Protect It From Hoodies
हुड़दंगियों से बचाने के लिए होली और रंगपंचमी पर बंद रहेगा हनुवंतिया
बीड (खंडवा) | पर्यटन निगम ने जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल हनुवंतिया को होली व रंगपंचमी पर बंद रखने का निर्णय लिया है। पिछले सालों में भी निगम ने केंद्र को हुड़दंगियों से बचाने के लिए बंद रखा था। 7 फरवरी को चौथा जल महोत्सव समापन होने के बाद पर्यटकों की संख्या भी तेजी से घटी है। फिलहाल रोजाना 50-60 पर्यटक ही यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को अवकाश व महिला दिवस होने से करीब 200 पर्यटक पहंुचे। केंद्र में प्रवेश शुल्क लगने और केंटीन में खान-पान की वस्तुएं महंगी होने से पर्यटक निराश हैं।