हाटकेश्वर जयंती 7 अप्रैल को जयकारों के साथ निकाली गेर
समाज की गेर में शामिल समाजजन।
रतलाम | भगवान हाटकेश्वर जयंती नागर ब्राह्मण समाजजन 7 अप्रैल को मनाएंगे। यह निर्णय समाजजन की बैठक में हुआ है। होली के उपलक्ष्य में मठ स्थित हाटकेश्वर देवालय से समाजजन की गेर निकली। समाजजन ने रंग गुलाल लगाया। गेर के बाद समाजजन की सामूहिक बैठक हुई। इसमें हाटकेश्वर जयंती सहित अन्य बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। नवनीत मेहता, संजय दवे, सत्येंद्र मेहता, महेश रावल, हरीश मेहता, निर्मल व्यास, आरसी भट्ट आदि मौजूद थे।