पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News Holi Festival Identifies Spiritual Culture Unites Us With All Colors Raka

होली पर्व आध्यात्मिक संस्कृति की पहचान, सभी रंगों को एक कर हमें जोड़ती है: राका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व आध्यात्मिक संस्कृति की पहचान है। सभी रंगों को एक कर हमें जोड़ती है। यही रंग हम अपनी आने वाली पीढ़ी को देकर जाए ताकि वे भी एकता और समरसता के भाव के साथ आगे बढ़े। यह बात जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के मुखपत्र मंगल यात्रा को-अाॅर्डिनेटर संदीप राका ने कोठारी रिसोर्ट में ग्रुप जावरा मैत्री के होली मिलन समारोह में कही।

संस्थापक अनिल धारीवाल ने कहा विकार और कषाय का रंग आत्मा शरीर और परिवार का पतन करता है। आध्यात्मिक रंग से विश्व में शांति आ सकती है। जाेन को-अाॅर्डिनेटर पंकज कांठेड़ ने रंगों की पहचान और उससे जुड़े किस्से बताए। अध्यक्ष आशीष पोखरना ने ग्रुप सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कोषाध्यक्ष पटवा, प्रचार सचिव शशांक मेहता ने बताया बैंडबाजों के साथ फाग यात्रा निकाली। होली के गीत पर ग्रुप दंपती झूमे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम का संदेश दिया। दंपती सदस्यों ने मनोरंजक गेम्स में भाग लिया। सेल्फी पाइंट में होली की यादों को कैद किया। डॉ. गोपाल पाटीदार ने गीत की प्रस्तुति दी। अनिल धारीवाल, प्रियंका-विभोर जैन, आलोक कांकरिया, अनिष मेहता का जन्मदिन मनाया। राजेश बरमेचा, आलोक बरैया, मनीष मेहता, दीपक मेहता, लोकेश कांठेड़, सौरभ पगारिया, अजय कांठेड़, गोरव कोठारी, शरद डुंगरवाल, संदीप जैन, आशीष चत्तर, नीलेश कांकरिया, शैलेष श्रीश्रीमाल, वैभव ओस्तवाल उपस्थित थे। संचालन पारस श्रीमाल ने किया। आभार मनीष पोखरना ने माना।

होली के रंगों में रंगा जेएसजी मैत्री परिवार

होली मिलन समारोह का लुफ्त उठाते जेएसजी मैत्री दंपती।
खबरें और भी हैं...