पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Rojana News Mp News Hoshangabad The Longest Tawa Bridge In The State Is Dilapidated Drums Placed Around The Pits

होशंगाबाद : प्रदेश का सबसे लंबा तवा पुल जर्जर, गड्ढों के आसपास रख दिए ड्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेशंगाबाद | प्रदेश का सबसे लंबा तवा पुल पर जर्जर हालत में है। तवा पुल की स्थाई मरम्मत नहीं की जा रही है। ब्रिज पर जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। हालांकि इन गड्‌ढों को टुकड़ों में भरने का काम प्रशासन कर रहा है। पिछले दिनाें तवा पुल पर बड़ा छेद हाे गया था। इस छेद को भरकर ब्रिज की मरम्मत की जा रही है। गड्‌ढे के आसपास ड्रम रखी गई है। तवा तट पर 15- 20 रेत की खदानें हंै। पुल से औसतन रोजाना 200 डंपर और बसें भी निकलती हैं। पुल के पिलर 6 व 7 पर ही बड़े गड्ढे हैं। जिसे अब एमपीअारडीसी ने भरने का काम शुरू कर दिया है। रात में यह गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन अनियंत्रित हाे जाते थे। यहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है।
खबरें और भी हैं...