पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आवास हितग्राहियों को नहीं मिली किस्त, ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री आवास याेजना के हितग्राहियों को पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त जारी नहीं होने से निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। सड़कें अतिक्रमण से पटी हैं। लोग यातायात की समस्या से जूझ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि लखारा कुई चौराहे के सौंदर्यीकरण, संजय चौक से अतिक्रमण हटाने व मनचाही जगह पर वाहन खड़े करने से लोग जाम की समस्या से त्रस्त हैं।

ज्ञापन में भाजपा नेता पूर्व मंडी अध्यक्ष ओपेंद्रसिंह यादव ने मंडी में व्यापारियों द्वारा किसानों को उपज का सही दाम नहीं देने व नीलामी में ली गई उपज के भुगतान में देरी करने की समस्या बताई। कुछ फर्मों के नाम बताए। बिना रुपए नीलामी में भाग लेने वाले व्यापारियों पर रोक लगाने की मांग की। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, अशोक खिंची, प्रेमचंद गुप्ता, अभिषेक जैन, संजय मीणा, मोहक मेहता, प्रवीण निगम, अशोक बंजरिया, कमल गुप्ता, भारतसिंह, नवीन मीणा, शंकर परमार मौजूद थे। संचालन अनिल भरावा ने किया। आभार अनिल चोपड़ा ने माना।

खबरें और भी हैं...