- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News In The Panic Environment Created By The Corona Virus Investors Are Considering Safe Investment In Gold The Price Is Still Beyond 43 Thousand Rupees
कोरोना वायरस से बने दहशत के माहौल में निवेशक सोने में सुरक्षित निवेश मान रहे, भाव अभी भी 43 हजार रुपए के पार
सराफा बाजार में सोने के भाव अभी भी 43 हजार रुपए के पार ही बने हुए हैं। सोमवार को भाव 43,350 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। सराफा व्यापारियों के मुताबिक कोरोना वायरस से दहशत का माहौल है। इससे निवेशक सोने में सुरक्षित निवेश मान रहे हैं और सोने के भाव 43 हजार के आसपास बने हुए हैं। इधर होली होने से बाजार में खरीदारी नहीं रही। कारोबारियों के मुताबिक भाव में आगे भी तेजी बनी रहेगी।
सुबह जब सराफा बाजार खुला तो भाव 43,400 रुपए प्रति दस ग्राम थे। बाजार में दिनभर भाव इसके आसपास बने रहे। सराफा बाजार बंद होने तक भाव 43,350 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। सराफा व्यापारी विशाल डांगी ने बताया सोने के भाव में उतार चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को विदेशी बाजार खुले रहेंगे। विदेशी बाजार में तेजी की संभावना है। इसका असर बुधवार को घरेलू बाजार पर होगा और भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। सराफा व्यापारी प्रकाश शर्मा ने बताया होली के चलते ग्राहकी नहीं रही। इससे बाजार में भाव भी स्थिर हैं।
वजह: शेयर बाजार धड़ाम लेकिन निवेशकों की पहली पसंद बना सोना इसलिए भाव 43 हजार पार
4 मार्च 43,550 रुपए
5 मार्च 43,300 रुपए
6 मार्च 43,800 रुपए
7 मार्च 43,400 रुपए
9 मार्च 43,350 रुपए
(नोट भाव सराफा के मुताबिक और प्रति दस ग्राम के हैं)
आज विदेशी बाजार खुले रहेंगे, भावों में रहेगा उतार-चढ़ाव
**
क्रूड के साथ शेयर बाजार नीचे आ रहा है, इससे लोग सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं - सराफा व्यापारी अनिल कटारिया ने बताया सोने के भाव 43 हजार रुपए के ऊपर ही बने रहने की सबसे बड़ी वजह इसमें निवेश होना है। क्रूड अाॅइल लगातार नीचे आ रहा है व शेयर बाजार भी हर दिन गिर रहा है। वहीं प्राॅपर्टी बाजार में मंदी है। ऐसे में सोने में बेहतर रिटर्न मिल रहा है। इससे लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। चूंकि निवेश बढ़ रहा है इससे भाव 43 हजार रुपए के ऊपर बने हुए हैं। भाव में आगे भी तेजी बनी रहने की संभावना है।
चांदी के भाव में 800 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट - चांदी के भाव में सोमवार को एक ही दिन में 800 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आई और चांदी 46,100 रुपए प्रतिकिलो बिकी। जबकि शनिवार को भाव 46,900 रुपए प्रतिकिलो थे।