- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Increase 16 Procurement Centers To See Bumpers Inward Will Be 60 Instead Of 44
बंपर आवक देख 16 खरीदी केंद्र बढ़ाए, 44 की बजाय 60 होंगे
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च से शुरू होगी। अच्छी बारिश से गेहूं का बंपर उत्पादन होगा। इससे खरीदी केंद्रों पर गेहूं की बंपर आवक रहेगी। इसे देखते हुए इस बार 16 खरीदी केंद्र बढ़ाए गए हैं। पिछले साल जहां 44 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी हुई थी। वहीं इस बार 60 केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीदी होगी।
इस संबंध में बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान ने खरीदी केंद्र में लगे विभागों की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा इस बार गेहूं की बंपर आवक रहेगी। इससे जो भी खरीदी केंद्र बनाए जो वो गोदाम के पास बनाए जाएं ताकि भंडारण में दिक्कत ना हो और परिवहन सुचारु रूप से हो सके। खरीदी केंद्रों पर तौल कांटे के साथ ही नमी मापक यंत्र, सिलाई धागे और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस मौके पर जिला विपणन अधिकारी स्वाति, राय सहायक आपूर्ति अधिकारी उमेश पांडे सहित अधिकारी मौजूद थे।
1925 रुपए प्रति क्विंटल के मान से होना है खरीदी
गेहूं की खरीदी 1925 रुपए प्रति क्विंटल के मान से होना है। इसके लिए 40 हजार किसानों ने पंजीयन कराए हैं।