वेतन पुनरीक्षण में देरी को लेकर बीमाकर्मियों का प्रदर्शन
अफसरों और कर्मचारियों ने जताया विरोध
रतलाम | बीमाकर्मियों के वेतन पुनरीक्षण में देरी होने से नाराज बीमाकर्मियों ने शुक्रवार को भोजनावकाश के समय प्रदर्शन किया।
पॉवर हाउस रोड स्थित बीमा कार्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चा के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नारेबाजी की। मीडिया प्रभारी हितेंद्र उपाध्याय ने बताया प्रदर्शन के समय पंकज मीणा, सुनील शर्मा, कपिल देवड़ा, नीता मित्तल, पूजा गंगेले, धनंजय तबकड़े, अजय गौर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।