पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News It Is Important For Us To Eliminate The Disease Like Female Feticide Serious

कन्या भ्रूण हत्या जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करना हमारे लिए जरूरी: गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिस परिवार में महिला का सम्मान होता है। वह परिवार हमेशा संपन्नता की ओर अग्रसर होता है। सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या जैसी बीमारी को हमें जड़ से खत्म करना होगा। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होंगे।

यह बात राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बबली गंभीर ने नेहरू युवा केंद्र व सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता ने कहा महिला सम्मान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। महिला और पुरुष एक-दूसरे के पूरक है। समाज के प्रत्येक नागरिक को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। प्राची मेहरा, समाजसेवी अर्चना कर्नावट ने अपने विचार रखें। इंदिरा जोगी, रितु सिसोदिया, साक्षी सोलंकी, पंकज राणावत, अनिता वाढेल, स्नेहलता कश्यप, प्रगति माली, जयंती चौहान, जया प्रजापत, आरती पाटीदार, पूजा पाटीदार का सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए सम्मान किया। मधुसूदन पाटीदार, रमेश धाकड़, विनोद मतानिया, युवराज राणावत, फकीरचंद गेहलोत, आशीष शिकारी, संजू चौहान उपस्थित थे। संचालन अर्पित शिकारी ने किया।

नर्सिंग स्टाफ का रेडक्रॉस ने किया सम्मान- रेडक्राॅस सोसायटी ने मातृ शक्ति नर्सिंग स्टाफ की अनिता जोशी, राखी चौरसिया, शीतल यादव, मंजू खराड़ी, सपना भाटी का सम्मान किया। रेडक्रास चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया, वाइस चेयरमैन प्रदीप दसेड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्रसिंह तोमर ने सेवा-तत्परता के लिए बीएमओ डॉ. दीपक पालडिया, डॉ. अजयसिंह राठौर, डॉ.घनश्याम पाटीदार का स्वागत किया।

महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया- विहिप जिला प्रखंड के तहत दुर्गावाहिनी की बहनों ने शहर थाना पहुंचकर महिला पुलिसकर्मियों का अभिनंदन व सम्मान किया।जिला संयोजिका स्नेहलता यादव, सहसंयोजिका मोनिका यादव उपस्थित थी।

महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया

नेहरू युवा केंद्र रतलाम ने आंगनवाड़ी क्रमांक 15 में महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। अधिकार और उनसे जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अतिथि सहायक शिक्षक निकहत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिरीन हुसैन, समाजसेवी फातिमा बी थी। अध्यक्षता सुरूर अली ने की। संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अब्बास बोहरा ने किया। आभार मोइन अली ने माना।

25 महिलाओं के बीच हुआ पोषण क्विज- कृषि विज्ञान केंद्र रतलाम ने मप्र आजीविका ग्रामीण मिशन की 25 महिला कृषक को डॉ. बरखा शर्मा ने पोषण थाली, पोषण गृह वाटिका, बॉयो फोर्टिफाइड फसलों के बारे में जानकारी दी। केवीके में लगी प्रदर्शनियों की जानकारी देते हुए भ्रमण कराया। ग्रामीण विकास विभाग के अनिल चौहान ने महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं पोषण जागरूकता से संबंधित जानकारी दी। महिलाओं के लिए पोषण क्विज हुआ। संचालन उमेशकुमार ने किया।

संगीता नारी जागृति मंच- संगीता नारी जागृति मंच ने कार्यालय पर अतिथि अर्चना कर्नावट, महेश जोशी थे। संस्था अध्यक्ष रश्मि पांडे ने संस्थागत जानकारी दी। स्वागत भाषण संजय सुराणा, अतिथि परिचय शांतिलाल रांका ने किया। सुखेड़ा मंच अध्यक्ष हेमलता शर्मा सहित सदस्या उपस्थित थी। संचालन सुमन मेहता ने किया। आभार प्रेरणा राठौर ने माना।

रैली से दिया बेटी को पढ़ाने का संदेश

आलोट | महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बीएमओ डॉ.देवेंद्र मौर्य, स्वास्थ्यकर्मी प्रशांत जोशी, सुनीता शक्तावत, प्रकाश खरे उपस्थित थे।

महिला दिवस पर बालिकाओं का सम्मान करतीं अतिथि।
खबरें और भी हैं...