पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News It Is Rumored To Have Come To Claim The Palace It Is The Heritage Of Ratlam

ये अफवाह है कि राजमहल पर हक जताने आए, यह रतलाम की धरोहर है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महल की दशा देख दु:खी हुईं लक्ष्मीकुमारी व मार्क

यह अफवाह है कि हम राजमहल पर हक जताने आए हैं। इस गौरवशाली धरोहर को हमने देखा तो इसकी दशा देखकर दु:ख हुआ। यहां सरकारी दफ्तर लगते हैं लेकिन सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। प्रशासन, जनप्रतिनिधि और शहर के लोग मिलकर इसका संरक्षण करें। यह बात रतलाम के महाराजा सज्जनसिंह के बेटे रणवीरसिंह की बेटी जर्मनी निवासी लक्ष्मीकुमारी राठौर ने कही। लक्ष्मीकुमारी बेटे मार्क बर्गर के साथ पांच दिनी यात्रा पर यहां आईं। इसके पहले उन्होंने राजमहल के संरक्षण को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप व कलेक्टर रुचिका चौहान से मुलाकात की। मीडिया से लक्ष्मीकुमारी राठौर ने कहा हमने जनप्रतिनिधि, प्रशासन के साथ ही शहर के प्रमुख लोगों से भी कहा है कि रतलाम रियासत की गौरव गाथाएं पूरे भारत में जानी जाती हैं। यहां का राजमहल हमारा या किसी और का नहीं बल्कि यह पूरे रतलाम का है। हमारी मंशा है कि इसका संरक्षण हो। सोमवार को लक्ष्मीकुमारी व मार्क यहां से दिल्ली रवाना हुए, जहां से वे जर्मनी जाएंगे। दिग्विजसिंह बड़छापरा व शक्तिसिंह बड़छापरा भी थे।

विधायक ने किया राजपरिवार के सदस्यों का स्वागत

लक्ष्मी कुमारी राठौर एवं उनके बेटे मार्क बर्गर ने विधायक चेतन्य काश्यप से सोमवार को मुलाकात की। काश्यप ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, सोमेश पालीवाल, दिग्विजय सिंह बड़छापरा व धीरेंद्रसिंह सरवन मौजूद थे।

यह अफवाह है कि हम राजमहल पर हक जताने आए हैं। इस गौरवशाली धरोहर को हमने देखा तो इसकी दशा देखकर दु:ख हुआ। यहां सरकारी दफ्तर लगते हैं लेकिन सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। प्रशासन, जनप्रतिनिधि और शहर के लोग मिलकर इसका संरक्षण करें। यह बात रतलाम के महाराजा सज्जनसिंह के बेटे रणवीरसिंह की बेटी जर्मनी निवासी लक्ष्मीकुमारी राठौर ने कही। लक्ष्मीकुमारी बेटे मार्क बर्गर के साथ पांच दिनी यात्रा पर यहां आईं। इसके पहले उन्होंने राजमहल के संरक्षण को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप व कलेक्टर रुचिका चौहान से मुलाकात की। मीडिया से लक्ष्मीकुमारी राठौर ने कहा हमने जनप्रतिनिधि, प्रशासन के साथ ही शहर के प्रमुख लोगों से भी कहा है कि रतलाम रियासत की गौरव गाथाएं पूरे भारत में जानी जाती हैं। यहां का राजमहल हमारा या किसी और का नहीं बल्कि यह पूरे रतलाम का है। हमारी मंशा है कि इसका संरक्षण हो। सोमवार को लक्ष्मीकुमारी व मार्क यहां से दिल्ली रवाना हुए, जहां से वे जर्मनी जाएंगे। दिग्विजसिंह बड़छापरा व शक्तिसिंह बड़छापरा भी थे।

सबसे प्यारे रतलाम के लोग

उन्होंने कहा रतलाम के लोगों से हमारी मुलाकात बहुत भावनात्मक रही। यहां लोगों ने राज परिवार से जुड़ी बातें बताईं जो हमें भावुक कर गईं। यहां का स्वादिष्ट खाना, नमकीन का स्वाद हमें याद रहेगा।
खबरें और भी हैं...