जैन दिवाकर नवयुवक मंडल अध्यक्ष बने मूणत
रतलाम | श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के चुनाव हुए। अध्यक्ष रितेश मूणत, महामंत्री विकास कटारिया बने। साधारण सभा अध्यक्ष पंकज पटवा की अध्यक्षता में चौमुखीपुल स्थित श्री जैन दिवाकर महिला स्थानक पर हुई। श्री वर्धमान स्थानक नीमचौक जैन श्रावक श्रीसंघ के इंदरमल जैन, श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेश कटारिया ने युवाओं को एकजुट रहकर संघ के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। नीमचौक श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष ललित पटवा, पूर्व महामंत्री विनोद बाफना, अभय गांधी, विकास कटारिया, नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद बाफना सहित मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।