जैन सोशल ग्रुप ने होली मिलन समारोह मनाया
रतलाम | जैन सोश्यल ग्रुप ने होली मिलन समारोह और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक साथ मनाया। ग्रुप की महिलाओं ने अपनी-अपनी बात रखते हुए महिला जाग्रति की बात कही। ग्रुप के पदाधिकारी फतेहलाल कोठारी, कमलेश बुपक्या, महेंद्र गादिया, मीना गादिया, मीना लुनिया, अनिता गादिया, संजुलता बरमेचा, सुमन कोचर, संगीता बुपक्या, साधना सिसौदिया, लता डोसी सहित ग्रुप के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।