- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Jaora News Mp News Javra Police Carrying Nagda From Arapei Jail 3 Accused Standing In Front Still Not Arrested Si Suspended
अाराेपी काे जेल से नागदा लेकर अाई जावरा पुलिस, 3 आरोपी सामने खड़े रहे फिर भी नहीं किया गिरफ्तार, एसआई सस्पेंड
दस्तावेजों की पड़ताल कर पुलिस रवाना
हो गई जावरा
बिजनेस विस्तार एवं एफडीअाई से गेहूं खरीदी के टेंडर लेने के नाम पर 12 कराेड़ 89 लाख रुपए की धाेखाधड़ी के मामले में जावरा सिटी पुलिस पूछताछ के लिए नागदा के फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड एवं खल कपास्या व्यापारी शंभू पाेरवाल काे जेल से लेकर शुक्रवार काे शहर पहुंची। यहां जांच के नाम पर जावरा पुलिस
मामले मंे सह अाराेपियांे के साथ ही शहर की सैर करते नजर अाई। यहां तक की धाेखाधड़ी के मामले में नामजद तीन अन्य अाराेपी भी जावरा पुलिस के सामने ही खड़े रहे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार तक नहीं किया गया। देर शाम तक दस्तावेजाें की पड़ताल कर जावरा पुलिस लाैट गई। भास्कर ने जावरा पुलिस की हर गतिविधि काे अपने कैमरे में कैद भी किया, फाेटाे से समझे.....अाराेपी अाैर जावरा पुलिस द्वारा की गई लुकाछिपी का आंखों देखा नजारा...।
व्यापारी शंभू को फिर जेल भेजा, सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
जावरा | करीब 12 करोड़ 89 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए जेल से रिमांड पर लिए नागदा के व्यापारी शंभू पोरवाल को शनिवार दोपहर फिर से जेल भेज दिया। इस मामले में में व्यापारी शंभू सहआरोपी है, जिसे 8 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में कुछ दस्तावेज जब्त करना थे। इसने जो माल खरीदना-बेचना बताया था उसका स्टॉक रजिस्टर से मिलना करना था। इसलिए सिटी पुलिस ने 12 मार्च को कोर्ट में अर्जी देकर जेल से तीन दिन की रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड पूरा होने पर फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश हुए। इधर नागदा में जांच के दौरान सब इंस्पेक्टर राजेश मालवीय आरोपी शंभू व इसके रिश्तेदारों की गाड़ी में घूमे। यह जानकारी मिलने पर रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने जावरा सिटी थाने में पदस्थ एसआई मालवीय को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।
जावरा सिटी थाने के टीआई बोले- गफलत में थी पुलिस, इसलिए सह आरोपी को नहीं किया गिरफ्तार
जावरा सिटी थाना प्रभारी से जब भास्कर टीम ने मामले में सामने खड़े होने के बाद भी सह आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने पर सवाल किए तो उनका कहना था कि जांच के लिए पहुंची टीम सह आरोपियों को नहीं पहचानती थी। जब उनसे पूछा गया कि जिस कार में आप शहर में घूम रहे थे वो धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी शंभूदयाल पोरवाल के नाम से है, ये क्या चक्कर है। इस पर टीआई ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता। जब उनसे पूछा कि आरोपी शंभू के साथ पुलिस टीम बायपास स्थित एक होटल में स्वल्पाहार के लिए पहुंची तो टीआई का जवाब था कि भूख तो सबको लगती है, इसमें क्या गलत है।
4
3
2
1
शहर की सैर के दाैरान जांच टीम अाराेपी शंभू पाेरवाल व सह आरोपी गाेपालकृष्ण पाेरवाल के साथ ही रांगाेली हाेटल पर भी पहुंचे। जहां अाराेपी शंभू बेधड़क बाहर ही जावरा के दाे अारक्षकांे के साथ खड़ा हाेकर बातें करता रहा अाैर जांच टीम अधिकारी मालवीय अंदर बैठे रहे। भास्कर टीम काे देखने के बाद यहां से अाराेपी काे अलग कार मंे लेकर रवाना हाे गए। इधर, सह आरोपियों की गिरफ्तारी करने की जगह पुलिस टीम मात्र दस्तावेजाें की जांच कर लाैट गई।
धाेखाधड़ी के मामले में जावरा पुलिस किस तरह जांच कर रही है, यह बात इससे ही साबित हाे रही है कि जांच अधिकारी एसअाई मालवीय बाकायदा अाराेपी की कार में ही शहर की सैर करते नजर अाए। किसी भी मामले मंे जांच के लिए शहर से बाहर जाने पर पुलिस विभाग किराए या सरकारी वाहन से जाते हैं, पर यहां निजी कार के अलावा जांच टीम के अधिकारी मालवीय अाराेपी शंभू के नाम से रजिस्टर्ड कार में ही अाराेपी गाेपाल कृष्ण के साथ घूम रहे थे।
जावरा सिटी थाने के एसअाई राजेश मालवीय के साथ दाे अारक्षक अाराेपी (1) शंभू पाेरवाल काे लेकर शुक्रवार दोपहर जवाहर मार्ग स्थित दुकान किसान बाजार पर पहुंचे। यहां दस्तावेजांे की जांच के दाैरान ही शंभू पाेरवाल का चचेरा भाई कन्हैयालाल प्यारचंद फर्म प्राेपाइटर (2) गाेपालकृष्ण पाेरवाल, चाचा सुरेंद्र कुमार कन्हैयालाल फर्म प्राेपाइटर (3) सुरेंद्र पाेरवाल व कैलाशचंद कन्हैयालाल फर्म संचालक (4) जगदीश पाेरवाल भी माैजूद थे। ये तीनों भी आरोपी हैं।
हाेटल के बाहर खड़ा अाराेपी व अारक्षक।
शंभू पाेरवाल के नाम रजिस्टर्ड कार में बैठे एसआई मालवीय व कार चलाते आरोपी गाेपालकृष्ण पाेरवाल (गोल घेरे में)।
एसआई मालवीय व आरक्षक के सामने खड़े तीनाें अाराेपी।
रांगाेली हाेटल पर बाहर बतियाते रहे अाराेपी अाैर अारक्षक
जांच अधिकारी एसअाई मालवीय घूमते रहे अाराेपी की कार में
नागदा की एक दुकान में पुलिस
ने की दस्तावेजों की जांच
अफसर बोले- भूख तो सबको लगती है इसलिए किया होटल में स्वल्पहार