जयशेखरजी की पुण्यतिथि 19 को, स्वास्थ्य शिविर आज
बड़ावदा | मुनिराज श्रीजयशेखर विजयजी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि 19 मार्च को मनाई जाएगी। श्रीराजेंद्र सूरि जैन दादावाड़ी ट्रस्ट अध्यक्ष पुखराजमल सकलेचा, सचिव डॉ. प्रदीप बाफना ने बताया रविवार को स्वास्थ परीक्षण शिविर महावीर जैन मांगलिक परिसर में लगेगा। मेडिकल कॉलेज के चर्मरोग, एमडी फीजिशियन, बाल्य रोग, नाक कान व गला रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच व उपचार करेंगे। 17 व 18 मार्च को जैन आदिनाथ मंदिर एवं नूतन संभवनाथ मंदिर पर अट्ठारह अभिषेक किया जाएगा। 19 मार्च को सुबह नवकारसी व भक्ति कार्यक्रम होगा। दोपहर में पुखराजमल जुहारमल सकलेचा परिवार की तरफ से महाप्रसादी की जाएगी।