पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेसी बैंक चुनाव : 19 में से 5 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26 मार्च को होने वाले जेसी बैंक चुनाव के मैदान में शुक्रवार को 14 उम्मीदवार ही रह गए हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन चार, जबकि एक उम्मीदवार गुरुवार को नाम वापस ले चुके हैं। कुल 16 उम्मीदवारों ने फाॅर्म भरे हैं। अब डायरेक्टर सीट के लिए 9, जबकि महिला वर्ग की डायरेक्टर सीट के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

डायरेक्टर (पुरुष) सीट के लिए इनके बीच होगा मुकाबला - अशोक तिवारी, महेंद्र सिंह गौतम, मुकेश कुमार मीणा, रामप्रसाद चंद्रीवाल, रणधीर सिंह गुर्जर, सुनील चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह राव, विमल सिंह, वाजिद खान।

डायरेक्टर (महिला) सीट के लिए इनके बीच होगा मुकाबला - इंदु सिन्हा, खुशबू नानावरे, नीलम कौर, रंजिता वैष्णव, सरस्वती परमार

इन्होंने वापस लिए नाम
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ समर्थित डमी उम्मीदवार प्रमोद व्यास, संध्या यादव, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद समर्थित डमी उम्मीदवार प्रशांत पांडे, स्वतंत्र उम्मीदवार बीएल मीणा, वेस्टन रेलवे एम्पलाइज यूनियन समर्थित डमी उम्मीदवार हरीश चांदवानी।

खबरें और भी हैं...