पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाले से मुरम निकाल रही जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईदगाह के पास बरसाती नाले से मुरम खनन कर रही जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली एसडीएम ने जब्त कर थाने पहुंचा दिए। सोमवार दोपहर एसडीएम राहुल धोटे ईदगाह रोड होकर हुसैन टेकरी जा रहे थे। तभी नाले में मुरम खनन करते हुए जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दिए। पटवारी पंकज राठौर ने जेसीबी संचालक गुलाम हसन निवासी बोहरा बाखल जावरा एवं ट्रैक्टर चालक पारस पिता शोभाराम निवासी पिपलौदी के खिलाफ पंचनामा बनाया। ये बिना प्रशासनिक अनुमति के मुरम निकाल रहे थे।

खबरें और भी हैं...