पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेएसजी मैत्री ने रोजाना गोशाला में गोसेवा की, सूखी होली खेलने का संकल्प लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमारे शास्त्रों व संस्कृति के अनुसार जहां नारी की पूजा की जाती है, वहां देवताओं का वास होता है। भारतीय संस्कृति में नारी को अतिविशिष्ट सम्मान दिया है।

यह बात जैन सोशल ग्रुप मैत्री के संस्थापक अनिल धारीवाल ने रविवार को रोजाना स्थित गोशाला में कही। जेएसजीआईएफ के मुखपत्र मंगलयात्रा को-अाॅर्डिनेटर संदीप रांका ने कहा उस परमात्मा का एक स्वरूप गोमाता है। गोमाता में 84 लाख देवी-देवता विराजित है। ग्रुप सदस्यों ने होली गुलाल के साथ खेलकर मनाने का संकल्प लिया। जाेन कोऑर्डिनेटर पंकज कांठेड़ ने संस्थागत कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अजय पटवा, प्रचार सचिव शशांक मेहता, जीवदया समिति संयोजक अमित कोचट्टा ने बताया गोशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाया। महिलाओं की रक्षा करने का संकल्प लिया। जीवदया सोसायटी सचिव विनोद चपडोद, पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका, जेएसजी मैत्री अध्यक्ष आशीष पोखरना, दीपक मेहता, मनीष मेहता, अजय कांठेड़, दीपक तलेसरा, आशीष चपड़ोद, रितेश भटेवरा उपस्थित थे।

रोजाना गोशाला में गुलाल से सुखी होली खोलने का संकल्प लेते ग्रुप सदस्य।
खबरें और भी हैं...