भगवान से मांगते समय सकारात्मक भाव रखें
आलोट | महामंडलेश्वर चंदनप्रभा श्रीजी शनिवार को अल्पप्रवास पर जैन उपाश्रय आई। उन्होंने प्रवचन में कहा कि भगवान से मांगते समय सकारात्मक भाव रखें। क्योंकि भगवान तो तथास्तु कहते है, अब जैसा मांगे वैसा फल मिलेगा। माताश्री ने लोगों के जीवन में आ रही परेशानियों को सुना और उनका निराकरण किया। उन्होंने कहा जोधपुर में दुनिया का पहला मंदिर बना है जहां 108 पद्मावती के साथ 108 पार्श्वनाथ की प्रतिमा विराजित है। मां पद्मावती की साधना से मुझे कैंसर जैसी बीमारी से निजात मिली, जिसका सर्टिफिकेट डॉक्टर ने दिया। माताश्री का नंदनराज जैन अनिल देसरला, सुभाष चत्तर, प्रदीप पारिख, सुरेश भंडारी, संजय सिंदुरिया, राहुल रांका, अरुण धाकड़, जीवन पारीख, सुनीता पारीख उपस्थित थे।