पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 मार्च से लगेंगे खरमास 30 दिन नहीं होंगे शुभ कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम | 16 जनवरी से शुरू हुए विवाह के शुभ मुहूर्त पर एक बार फिर से ब्रेक लगने जा रहा है। 14 मार्च को खरमास की शुरुआत होते ही अगले एक महीने तक यानी कि 13 अप्रैल तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं हाेगा। इसके बाद ही विवाह अादि मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे।

पंडित आदित्यप्रकाश त्रिवेदी के अनुसार अब 11 मार्च को ही मांगलिक कार्य के लिए शुभ-मुहूर्त है। इसके बाद 14 मार्च से खरमास शुरु हो जाएगा। यानी कि खरमास के पहले से ही सात फेरों पर बंदिश लग जाएगी। बता दें कि 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हो गए थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य उदय के साथ तिथि की शुरुआत होती है, इसलिए 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हुए जो 9 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त हुए।
खबरें और भी हैं...