पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Khatu Shyam Baba39s Adornment With Flowers Brought From Delhi The Band39s Artists Involved In The Procession Were Also Called From Outside

दिल्ली से मंगवाए गए फूलों से खाटू श्याम बाबा का किया शृंगार, शोभायात्रा में शामिल बैंड के कलाकार भी बाहर से बुलाए गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली से मंगवाए गए फूलों से सजाया बाबा श्याम का दरबार। (फोटो-चिंटू महेता)

रतलाम | माणकचौक स्थित श्री गोपाल जी के बड़े मंदिर से श्री श्याम शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े के साथ ही बैंड पर गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही थीं। जिस पर भक्त नृत्य करते हुए निकले। ट्रैक्टर ट्रॉली में बाबा का दरबार सजाया गया था। इसके लिए फूल दिल्ली से मंगवाए गए थे। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत करते हुए बाबा की पूजा-अर्चना की।

फाल्गुन की एकादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम भजन मंडल ने श्री श्याम शोभायात्रा रविवार शाम को निकली। इसमें ऊंट, घोड़े, नगाड़े, सहनाई, बैंड के साथ बाबा के 125 निशान थे। मंडल के रवि अग्रवाल ने बताया बाबा के दरबार को सजाने के लिए दिल्ली से विभिन्न प्रकार के 2 क्विंटल फूल मंगवाए गए थे। न्यू अब्दुल शकूर बैंड के अशफाक जावेदी ने बताया कि शोभायात्रा में तीन बैंड के साथ भजनों की प्रस्तुति देने के लिए जावरा, मंदसौर, इंदौर और नीमच से कलाकारों को बुलाया गया।
खबरें और भी हैं...