कुंडे की फातेहा 18 मार्च को होगी
रतलाम | इस्लामी माह रज्जब की 22 तारीख 18 मार्च को कुंडे की फातिहा दिलाई जाएगी। यह फातेहा इमाम हजरत जाफर सादिक रहमतुल्ला अलैह की याद में दिलाई जाती है। इस फातेहा में बहुत बरकत मानी गई है। मिट्टी के बर्तन (कुंडे) में फातेहा दिलाई जाती है। मिट्टी के बर्तन में फातेहा दिलाने से अमीरी और गरीबी के फर्क को दूर किया और मिट्टी के बर्तन में भाेजन करना भी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत है। इस दिन खीर-पुड़ी बनाकर फातेहा पढ़ी जाती है। फातिहा का आयोजन घराें में ज्यादा से ज्यादा करें। साथ ही लोगों को घरों में बुलाकर फातेहा में शिरकत के बाद खीर-पुड़ी खिलाई जाती है।