शिवगढ़ और सैलाना के राजपरिवार से मिले लक्ष्मी कुमारी और मार्क
मार्क को पुस्तक भेंट करते दीपक।
रतलाम | राजपरिवार की लक्ष्मी कुमारी राठौर और उनके बेटे मार्क बर्गर रविवार को शिवगढ़ व सैलाना परिवार से मिले। कैक्टस गार्डन भी देखा। इसके पहले मां-बेटे ने सुबह होटल अजंता पैलेस में में राजपरिवार से जुड़े स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान रतलाम राजवंश के इतिहास का कलेक्शन करने वाले मुखर्जी नगर निवासी दीपक रायकवार ने रतलाम के इतिहास पर 1938 में लिखी गई पुस्तक भेंट की। राजवंश से जुड़े दिग्विजय सिंह बड़छापरा ने बताया सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्टर रुचिका चौहान से मिलने के बाद दोनों इंदौर रवाना होंगे। वहां से दिल्ली होकर जर्मनी जाएंगे।