पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Dodar News Mp News Learn The Art Of Living Life Will Become A Flute Producing Music Not Bamboo

जीने की कला सीखें, जीवन बांस नहीं संगीत पैदा करने वाली बांसुरी बन जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीवन प्रभु का प्रसाद है। जिन्हें जीने की कला आती है उनका जीवन बांस नहीं संगीत पैदा करने वाली बांसुरी बन जाता है। हम रोकर जीते है या हंसकर, यह हमारे ऊपर निर्भर है। जो रोकर जीते है वो हर दिन मरने की सोचते है। हंसकर जीने वाले हर पल को प्रभु का प्रसाद मानकर आनंद भाव से जीते है। प्रभु को धन्यवाद दें कि उसने आपको दुर्लभ मनुष्य जीवन दिया। ऐसा करने पर थोड़ा भी हमें बहुत लगेगा। शिकायत के भाव से भरे रहेंगे तो सब कुछ भी थोड़ा ही लगेगा।

यह बात राष्ट्रसंत ललितप्रभजी ने शुक्रवार को जैन मंदिर उपाश्रय पर कही। उन्होंने कहा प्यार से जीने वाले को मरने के बाद भी याद किया जाता है। जो लड़-लड़कर जीते है वो जीते जी भी खटकते है और मरने के बाद बहुत जल्दी भूला दिए जाते है। हमें गुस्सा करने, नाराजगी दिखाने, गाली देने या नफरत करने का हक है लेकिन उसकी लिमिट अवश्य बनाएं। उसे सेकंड या अधिकतम मिनटों में खत्म करने की कोशिश करें। अगर ज्यादा देर तक नफरत व नाराजगी में जिएंगे तो इंसान के तल से गिरकर पशु तल पर पहुंच जाएंगे। स्वर्ग-नर्क हमारी हथेली में है। हम अतीत को देखेंगे तो नर्क की आग में झुलसेंगे। गुस्सा आने पर चिल्लाने में जितनी ताकत लगती है उससे 10 गुना ताकत चुप रहने में लगानी पड़ती है। जैसे गर्म सूर्य को कोई नहीं देखता, वैसे ही गर्म इंसान को कोई पसंद नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...