पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Dodar News Mp News Mandsaur Police Put Up Temporary Check Post On District Border To Stop Opium Smuggling

अफीम तस्करी रोकने के लिए जिले की सीमा पर मंदसौर पुलिस ने लगाई अस्थायी चेक पोस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में अफीम फसल तैयार हो गई है। कई जगह डोडों में चीरा लग रहा है। कुछ काश्तकारों ने चीरा लगाकर अफीम निकालने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। तौल होने तक पुलिस अलर्ट है। अफीम तस्करी रोकने के लिए मंदसौर पुलिस ने रतलाम जिले की सीमा के पास फोरलेन पर चेकिंग पाइंट लगाया है।

शनिवार सुबह मंदसौर जिले की पुलिस बैरिकेड्स लेकर माननखेड़ा के पास पहुंची। रोड पर इसे लगाकर अस्थायी चौकी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद मंदसौर एएसपी कामताप्रसाद निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा चौकी रतलाम जिले की सीमा से सटाकर सटाकर लगा दी है। इसे यहां से हटाकर एक किमी दूर मंदसौर तरफ करें। इसके बाद ताबड़तोड़ अस्थायी चौकी कचनारा के पास शिफ्ट की। एएसपी ने मौजूद पुलिस अधिकारी व जवानों से कहा कि वे अनावश्यक किसी को परेशान नहीं करें। दलौदा थाना प्रभारी अमित कुशवाह ने बताया तस्करों को पकड़ने के लिए चैकिंग पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए है ताकि मॉनिटरिंग की जा सके।

माननखेड़ा के पास लगी पोस्ट को हटाकर कचनारा के पास फोरलेन पर लगाया गया।
खबरें और भी हैं...