एमसीएच में मरीज के परिजन का मोबाइल चुराते पकड़ा गया
एमसीएच (मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई) के प्रतीक्षालय में मरीज के परिजन की जेब से मोबाइल फोन चुरा रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
एसआई आरएस नागर ने बताया नगर निगम के कर्मचारी सुभाष नगर निवासी सूरज खरे प|ी सुनीता की सोनोग्राफी करवाने के लिए सुबह करीब 11.45 बजे बाल चिकित्सालय के पास एमसीएच ले गए थे। कर्मचारी के कहने पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी करवाकर सोनोग्राफी कक्ष में देने जा रहे थे। यात्री प्रतीक्षालय में बांई तरफ साथ चल रहे आरोपी ने सूरज के लोअर की जेब में दो उंगलियां डालकर मोबाइल फोन निकालने की कोशिश की। मोबाइल फोन खींचने का अहसास होने पर आरोपी का हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा गार्ड फकीरचंद ने पूछा तो आरोपी ने अपना नाम काजिम पिता रहीम शेख निवासी बरबड़ झुग्गी बताया। स्टेशन रोड थाने से पहुंचे चीता फोर्स के जवान आरोपी को थाने ले आए।
... इसलिए बच गया मोबाइल
सूरज खरे ने बताया लोअर की जेब में मोबाइल रखने के बाद उन्होंने जेब का कपड़ा मोड़ दिया था व मोबाइल का की-पेड अंदर की तरफ था। चोरी करने वाले ने उंगली डालकर मोबाइल फोन खींचा परंतु जेब के कपड़े में फंस गया। की-पैड अंदर की तरफ होने के कारण मोबाइल फोन खींचने का अहसास हुआ इस कारण चोर को पकड़ लिया।
काजिम शेख जिसे मोबाइल चुराते पकड़ा।